मुज़फ्फरनगर: कांबोज हॉस्पिटल में पथरी के ऑपरेशन के बाद लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा, कैंसर की रिपोर्ट भी आई
मुज़फ्फरनगर के जानसठ रोड स्थित कांबोज हॉस्पिटल में ऑपरेशन में लापरवाही के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। देवबंद निवासी मरीज के परिजनों का आरोप है कि गॉलब्लैडर ऑपरेशन के बाद भी दर्द नहीं रुका और हालत बिगड़ती गई। वहीं, डॉ. पी.के. कांबोज ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऑपरेशन सफल रहा था और बाद में मरीज में कैंसर पाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।