बोध गया: 70वीं बीपीएससी परीक्षा में विकास कुमार का हुआ चयन,बने ग्रामीण विकास पदाधिकारी, लाइब्रेरी में हुआ सम्मान
Bodh Gaya, Gaya | Jun 22, 2026 बोधगया स्थित सुमित्रा लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले छात्र विकास कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी पद पर हुआ है। सफलता की खबर मिलते ही लाइब्रेरी परिसर में उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।