लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने दरोक मोड़ से दो शराबियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद पुलिस हर दिन शराबी तथा शराब तस्कर पर कार्यवाही कर शराब बंदी कानून लागू कराने की दिशा में लगी है। इसी कड़ी में दरोक मोडवे से उत्पाद पुलिस ने दो शराबी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जिसकी पहचान नारायणपुर बेगूसराय जिला निवासी मनोज पासवान तथा रविंद्र पासवान के रूप में हुई है।