जिला मुख्यालय से सटे एक गांव में नाबालिग किशोरी को घर पर अकेला पाकर खूंटी जिले के 25 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी उदय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता किशोरी घर पर अकेली थी। तभी आरोपी थकान दूर करने की बात कह कर घर पहुंचा और चाकू का भय दिखाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।