दरभा: तीरथगढ़ जलप्रपात के पास बड़ा हादसा टला, रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी टाटा टियागो कार, सवार बाल-बाल बचे
Darbha, Bastar | Jul 5, 2026 बारिश के मौसम में बस्तर के जलप्रपात अपने पूरेशबाब पर रहते हैं. हरियाली, पहाड़ और उफनते झरनों की खूबसूरती हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. लेकिन इसी खूबसूरती के बीच जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. ऐसा ही एक मामला बस्तर के कांगेर वैल्ली नेशनल पार्क में मौजूद मशहूर तीरथगढ़ जलप्रपात में सामने आया है।