मांझी: राजा बाबू ठाकुर हत्याकांड: डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश
Manjhi, Saran | May 17, 2026 मांझी नगर पंचायत के वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर हत्याकांड को लेकर शनिवार की देर शाम सरन रेंज के डीआईजी निलेश कुमार ने घटनास्थल का भौतिक सत्यापन किया और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर समुचित सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया ।मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को डीआईजी ने आवश्यक निर्देश दिए।