हनुमानगढ़: टाउन में पुलिस ने 5 किलो 530 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और बिक्री के ₹1,15,700 के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 किलो 530 ग्राम अवैध डोडा पोस्त व बिक्री के 115700 नगदी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ टाउन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर मामले की आगामी जांच पड़ताल सुरेशिया चौकी प्रभारी को सुपुर्द की गई है।