बड़ौद: बडौद महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 76वा स्थापना दिवस मनाया गया बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित
आगर जिले के बड़ोद महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 76वा स्थापना दिवस नगर इकाई बडौद द्वारा छात्र संगोष्ठी कर के मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च माध्यमिक शिक्षक श्याम विश्वकर्मा व विद्यार्थी परिषद बडौद नगर अध्यक्ष पंकज व्यास, गौरव जैन रहे। कार्यक्रम का संचालन युवराज सिंह राजपूत ने किया व आभार पंकज व्यास द्वारा जताया गया।