बड़ौद: बड़ौद में चोरी का सिलसिला जारी, कृषि उपज मंडी व थाने के बाहर खड़ी बस से चोरी, गाड़ी मालिक व ड्राइवर ने कराया मामला दर्ज।
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में इन दोनों चोरी का सिलसिला चल रहा है। आए दिन कुछ ना कुछ घटनाएं घटित हो रही है। एक दिन पूर्व अल्टो कार के कांच फोड़कर कर को चुराने का प्रयास किया गया। वहीं गत रात्रि को थाने के बाहर खड़ी केसरिया बस से अज्ञात चोरों द्वारा दो बैटरी व डीजल चुरा ले गए। जिसको लेकर वाहन चालकों एवं कस्बे वासियों में भय का माहौल है। पुलिस ने की जांच शुरू।