बड़ौद: बड़ोद थाने में सीएम हेल्पलाइन निवारण शिविर का आयोजन 450 दिवस पुरानी समस्या का किया टी ने समाधान, आवेदक की किया संतुष्ट।
आगर जिले के बडौद में डग रोड स्थित पुलिस थाना परिसर में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निवारण को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 450 दिवस पुरानी शिकायत का मौके पर समाधान कर आवेदनकर्ता को संतुष्ट किया गया। बड़ौद थाना प्रभारी तिवारी ने बताया वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के पालन में थाना परिसर पर 50 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन के मामलों का निवारण किया।