गोपालगंज: बिलरूआ गाँव में युवती की गला काटकर की गई हत्या, शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बिलरूआ गांव में एक युवती गला काटकर हत्या कर दी गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवती के शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।वहीं पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच भी करेगी।