देवघर: विश्वकर्मा पूजा के कारण मैजिक व ऑटो नहीं चले, सेंट फ्रांसिस स्कूल के बाहर लगा लंबा जाम
विश्वकर्मा पूजा को लेकर ऑटो और मैजिक रोजाना की तरह नहीं जाने से देवघर के सेंट फ्रांसिस स्कूल के बाहर गुरुवार को सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। विश्वकर्मा पूजा को लेकर स्कूल की छोटी गाड़ियां एवं निजी स्कूल वाहन बच्चों को लाने-ले जाने के लिए नहीं पहुंचने के कारण अभिभावक अपने-अपने निजी वाहनों और टोटो से बच्चों को स्कूल पहुंचाने पहुंचे