फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बरकतपुर रेलवे पुल के पास से मुकुल पुत्र सत्यप्रकाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस की माने तो आरोपी की घटना की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।