स्थानीय विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर आँवला में सोमवार को दोपहर एक बजे राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य गवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।