बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोनवार न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सोमवार चार बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के सिसवनिया का मुकेश पंडित व ताज आलम है। जिसके खिलाफ खनन पदाधिकारी ने अवैध खनन का प्राथमिकी दर्ज कराया था।जिसके बाद बंजरिया पुलिस दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की है।