शामली: शामली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के दिए निर्देश
Shamli, Shamli | Apr 4, 2026 शनिवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली तहसील में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने शिकायतों को सुनते हुए अफसरों को गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान अनुपस्थित रहने पर बीएसए समेत विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, प्रथम, तृतीय व चतुर्थ का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।