मुरैना: तुसीपुरा की धोबी वाली गली में मिला अज्ञात शव, शिनाख्त नहीं होने पर छौंदा नदी के पास दफनाया गया, मर्ग कायम
बता दें कि अज्ञात व्यक्ति का शव धोबी वाली गली में पुलिस को मिला था, जिसके बाद उसके शव को ले जाकर पीएम हाउस में रखवा दिया गया लेकिन 3 दिन तक उसकी पहचान नहीं हुई ,जिसके बाद उसके शव का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस के द्वारा जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।