रावतसर: पल्लू पुलिस ने धोखाधड़ी प्रकरण में तीन साल से फरार वांछित व इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार।
पल्लू पुलिस ने धोखाधड़ी प्रकरण में फरार वांछित व इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस से रविवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार पल्लू पुलिस थाना प्रभारी सुरेश मील के नेतृत्व में गठित टीम ने धोखाधड़ी प्रकरण में करीब 3 साल से फरार वांछित आरोपी व ₹5000 के इनामी आरोपी शक्ति सिंह निवासी छापरी पुलिस थाना चितावा जिला डीडवाना कुचामन को गिरफ्तार किया है।