फूलपुुर: हिन्दी रंगमंच दिवस पर भारतेन्दु हरिश्चन्द्र को किया गया याद
प्रयागराज में हिन्दी रंगमंच दिवस के अवसर पर इलाहाबाद जनकल्याण समिति द्वारा गुरु गोविंद सिंह गोल पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में उनके प्रसिद्ध नाटकों पर चर्चा की गई और वक्ताओं ने उनके साहित्य व रंगमंच में योगदान को याद किया। शुक्रवार लगभग 02 बजे दी जानकारी।