नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर हत्या मामले का वाराणसी पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jun 29, 2024 कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित काशीराज अपार्टमेंट में नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म एवं हत्या कर छत की पानी टंकी में छुपाने का प्रयास किए गए मामले को लेकर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा किया। मामले का खुलासा डीसीपी चंद्रकांत मीणा द्वारा किया गया। जिसमें वांछित अभियुक्त आशीष उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है।