टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की अफ्रीका पर जीत के लिए काशी में किया गया विजय यज्ञ
Sadar, Varanasi | Jun 29, 2024 आईसीसी टी - 20 वर्ल्ड कप में बारबाडोस में भारत एवं दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना हैं। जिसको लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह हैं। भारत के विजय रथ को आगे बढ़ाने के लिए काशी में हवन पूजन एवं दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है। भारत को 11 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद फिर से जगी है।