पूर्व मंत्री एवं विधायक नीलकंठ तिवारी ने प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर की जनसुनवाई
Sadar, Varanasi | Jun 28, 2024 वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर शुक्रवार को जनता दर्शन में पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने फरियादियों की समस्या सुन, उनका निदान किया। लगभग तीन घंटे चले जनसुनवाई के क्रम में लोगों ने अलग-अलग विषय के संबंध में शिकायत की।