बुढ़ार: केशवाही वन परिक्षेत्र में फिर दिखा हाथी, वन विभाग हुआ सतर्क
Burhar, Shahdol | May 15, 2026 केशवाही वन परिक्षेत्र में फिर हाथी की मौजूदगी देखी गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार हाथी की निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए गांव-गांव मुनादी कराई जा रही है। वन अमले ने लोगों से रात में जंगल और खेतों की ओर न जाने की अपील की है। रेंजर ने शुक्रवार रात 8 ,20 बजे यह जानकारी दी है