आगर: आगर-मालवा जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू, तनोड़िया केंद्र से हुआ शुभारंभ
आगर-मालवा जिले में रबी विपणन मौसम 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य आज 9 अप्रैल से शुरू हो गया है।मंडी प्रांगण तनोड़िया स्थित उपार्जन केंद्र पर आज गुरुवार सुबह 11 बजे कलेक्टर प्रीति यादव ने तौल-कांटे का पूजन कर खरीदी कार्य का शुभारंभ किया।इस मौके पर गेहूं लेकर पहुंचे किसानों का फूल-माला पहनाकर सम्मान किया गया।