नामकुम: नामकुम में सेवानिवृत्त BCEO अधिकारियों के लिए सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
m
Namkum, Ranchi | Jul 12, 2026 नामकुम में रविवार दोपहर करीब तीन बजे सेवानिवृत्त BCEO अधिकारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सांसद संजय सेठ भी मौजूद रहे। इस दौरान BCEO पद से सेवानिवृत्त मधुसूदन ठाकुर, रामायण सिंह, राम तपस्या सिंह और धूरेंद्र प्रताप सिंह को शिक्षा, समाज सेवा एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।