30 जुलाई को हल्द्वानी के मुखानी थाना इलाके में मॉर्निंग वॉक कर रही एक बुजुर्ग महिला आपके कानों से सोने के कुंडल झटक कर फरार होने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अजय और सूरज जोशी उत्तर-प्रदेश की बदायूं के रहने वाले हैं। और हल्द्वानी में रहकर कबाड़ बीनने का काम किया करते थे। बता दें कि 30 जुलाई को दोनों ने हल्द्वानी के हिम्मतपुर इलाके में चम्पा देवी के कानों के कुंडल छीन लिए थे।