मुरैना नगर: निबी कचरा डंपिंग यार्ड में भड़की आग का वीडियो हो वायरल,चार दमकलों ने पाया काबू,धुएं से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी।
मुरैना नगर निगम क्षेत्र में निबी गांव के पास स्थित नगर निगम के कचरा डंपिंग यार्ड में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए चार दमकल वाहनों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। आग का वीडियो आज दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुधवार सुबह भी कचरे से धुआं उठता रहा, जिससे आसपास के ग्रामीणों को प्रदूषण और बदबू की समस्या का सामना करना पड़ा।