बारा: UPPSC 'RO' परीक्षा में शंकरगढ़ क्षेत्र के सत्यम मिश्रा ने 261वीं रैंक हासिल की, गांव में खुशी की लहर
शंकरगढ़ क्षेत्र के रानीगंज निवासी सत्यम मिश्रा ने UPPSC की समीक्षा अधिकारी (RO) परीक्षा में 261वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आज सोमवार सुबह जब उनकी इस सफलता के बारे में परिवार को पता चला तो परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। सत्यम की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिली है।