उचकागांव: बड़वा धाम आश्रम में दहेज मुक्त विवाह कर एक दूजे के हुए वर-वधू, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
उचकागांव प्रखंड के बलेसरा स्थित बाबा भूतनाथ बड़वा धाम आश्रम में गुरुवार के दिन आश्रम के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह व सचिव पारसनाथ यादव की देखरेख में दहेज मुक्त विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एक जोड़े दूल्हा-दुल्हन ने दहेज मुक्त विवाह कर एक दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का निर्णय लिया। क्षेत्र में यह विवाह समारोह चर्चा का विषय बनी हुई है।