सिरोही जिले में 23 नवंबर, रविवार से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 2 लाख 4022 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने चिकित्सा विभाग को अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर चौधरी ने आमजन से अपील की है।