पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, प्रधान जिला व सत्र न्यायधीश ने दी जानकारी
Purnea East, Purnia | May 4, 2026
पूर्णिया जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आगामी 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. यह लोक अदालत व्यवहार न्यायालय,पूर्णिया के साथ-साथ बनमनखी,धमदाहा और बायसी न्यायालयों में एक साथ आयोजित होगी. पूर्णिया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष कन्हैया जी चौधरी ने सोमवार को दोपहर के लगभग 3 बजे इसकी जानकारी दी