गोपालगंज: शहर के गंडक कालोनी के समीप आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला ईलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
शहर के गंडक कालोनी के समीप शनिवार को आपसी विवाद को लेकर कुछ युवकों ने एक नवयुवक को घेरकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद जख्मी नवयुवक को यातायात पुलिस की मदद से उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।