बरेली: सैंथल में VEDSAT का आयोजन, 300 बच्चों ने दी परीक्षा, मेधावियों को मिली ट्रॉफियां और स्कॉलरशिप
सैंथल के सेंट फ्लोरेंस स्कूल में बीइंग अलाइव फाउंडेशन ने VEDSAT परीक्षा आयोजित कर ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच दिया। 300 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सबीन अहसन, डॉ. अमीद मुराद और चेयरमैन खंबर एजाज़ मौजूद रहे।