डलमऊ: गदागंज थाने के सामने तालाब की जमीन पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा
मंगलवार को समय लगभग 5:00 बजे देखा गया है कि गदागंज थाने के सामने पुराने अस्पताल के पास तालाब की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। कई बार स्थानीय लोगों ने शिकायत भी किया लेकिन कब्जे को नहीं हटाया गया है। बताया जाता है कि जिन लोगों ने कब्जा कर रखा है वह रसूखदार है। स्थानीय प्रशासन जानकर भी अनजान बना हुआ है।