शाजापुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रॉफिक पॉइंट पर ऑटो और ओवरलोड बसों पर कार्रवाई
शाजापुर के ट्राफिक पॉइंट क्षेत्र में यातायात विभाग में यातायात नियमों का उल्लंघन कर शहर में दौड़ रहे ऑटो चालकों ऑवर लोडिंग बसों और दो पहिया वाहनों पर चलानी कार्रवाई की है। इस दौरान 31 दो पहिया वाहनों ,ऑटो और ओवरलोडिंग बसो को यातायात नियमों के विरुद्ध पाए जाने पर चालानी कार्रवाई कर 10,600 रुपये शमन शुल्क वसूला गया ।आगे भी सतत कार्रवाई जारी रहेगी।