बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से एक चोरी का आरोपी फरार हो गया था । आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद वापस थाने लाते समय उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर चलती बाइक से छलांग लगा दी और मौके से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था ।