धनौरा: गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री में गार्ड की मौत, पुलिस जांच में जुटी
फैक्ट्री में सुरक्षा हेतु तैनात 61 वर्षीय सुरक्षा कर्मी (सिक्योरिटी गार्ड) की अचानक हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों द्वारा शव का पीएम न कराए जाने के अनुरोध पर पुलिस ने शव को उन्हें सुपुर्द कर दिया।