धनौरा: गजरौला के तिगरी व ब्रजघाट में मकर संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, पुलिस रही तैनात
मंगलवार तड़के से ही कड़ाके की सर्दी के साथ कोहरे बावजूद श्रद्धालु बृजघाट और तिगरी गंगा धाम पहुंचना शुरू हो गए थे। अमरोहा समेत गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, बिजनौर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा आदि जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बृजघाट में गंगा स्नान किया। बहुत से श्रद्धालु सोमवार वार रात ही बृजघाट पहुंच गए थे।