रामसनेही घाट: दिलावलपुर में नायब तहसीलदार ने अवैध रूप से मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लोडर को पकड़ा, पुलिस कर रही कार्रवाई
रामसनेहीघाट क्षेत्र के दिलावलपुर में मुखबिर की सूचना पर नायब तहसीलदार उमेश द्विवेदी ने सोमवार की रात अवैध रूप से मिट्टी ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली और लोडर को पकड़ा। पुलिस के हवाले किया। पुलिस के द्वारा आज मंगलवार की सुबह 10:00 बजे बताया गया पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मौके पर ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर के द्वारा कोई भी कागज नहीं दिखाया गया।