सेवढ़ा: इंदरगढ़ नगर भांडैर तिराहे पर शराबी ने मचाया उत्पात, ट्रक के सामने लेटा, बाल-बाल बची जान बड़ी दुर्घटना टली
Seondha, Datia | Jun 20, 2026 इंदरगढ़ नगर के भांडैर तिराहे पर शनिवार रात्रि 9 बजे नशे में धुत एक शराबी युवक ने उत्पात मचा दिया। इससे चौराहे पर जाम लग गया। युवक शराब के नशे में चूर होकर अचानक ट्रक के सामने लेट गया। ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ से युवक की जान बच गई। थोड़ी देर होती तो युवक ट्रक के नीचे आ सकता था और बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना टली