कटंगी: असत्य पर सत्य की जीत का 68वां ऐतिहासिक चल समारोह, 15 फीट ऊंचे रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों का नगर भ्रमण
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक पर्व विजयादशमी को समूचे कटंगी क्षेत्र में अत्यंत धूमधाम, हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के सरकारी अस्पताल दशहरा मैदान में करीब 15 फीट ऊंचे रावण, उसके भाई कुंभकरण और पुत्र मेघनाथ के विशाल पुतलों का दहन किया गया। इससे पूर्व इन तीनों पुतलों का परंपरागत रूप से पूरे नगर में भ्र