हमीरपुर: सुरौली बुजुर्ग में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज
थाना क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग गांव निवासी एक युवक ने तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 19 मई को दोपहर करीब 2 बजे उसकी 15 वर्षीय बहन को गांव निवासी राजकुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप लगाया कि किशोरी अपने साथ घर में रखे 20 हजार रुपये नकद भी ले गई है।