जशपुर: कलेक्टर ने सहकारी विकास समिति की बैठक में किसानों को समय पर खाद-बीज और ऋण उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सहकारिता सेवाओं का विस्तार, पैक्स समितियों को सशक्त बनाने और किसानों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। जशपुर जनसम्पर्क से मंगलवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों