बीएलजे ग्राउंड से घंटाघर तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर
मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बीएलजे ग्राउंड से घंटाघर तक आयोजित यात्रा में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, रमा शंकर पटेल समेत जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर लोगों ने देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति गौरव और सम्मान व्यक्त करने का आह्वान किया गया।