कोंडागांव: कनेरा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवती की मौत
कोंडागांव नगर से बड़े कनेरा जाने वाले मार्ग पर आज गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। हादसा सुबह लगभग 9 बजे कनेरा रोड स्थित शराब भट्ठी के पास हुआ, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान कुसुमलता कुंवर, निवासी लोहंडीगुड़ा, के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कोंडागांव के बाजारपारा स्थित गुप्ता डेयरी में कर्मचार