टीकमगढ़: जिले के खरोई और नचनवारा ग्राम में कई महीनों से खराब ट्रांसफार्मर बदले गए
मामला टीकमगढ़ जिले के खरोंई और ग्राम नचनवारा का है जहां पर कई महीनो से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब पड़े हुए थे।भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने बताया राज्य नियामक आयोग राज्य सलाहकार समिति सदस्य दामोदर पटेल जी के अथक प्रयास से ग्राम खरोई के तीन विधुत ट्रांसफार्मर व ग्राम नचनवारा का विधुत ट्रांसफार्मर जो कई महीनों से खराब थे उन्हें बदलवाया गया है।