कोल: भीमपुर के निकट 2 बाइकों की भिड़ंत में 1 व्यक्ति की मौत, 1 घायल, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम हाउस
Koil, Aligarh | Feb 17, 2026 भीमपुर के निकट दो बाइकों की आपस में जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। 58 वर्षीय गजेंद्र सिंह अपने भतीजे नीटू के साथ गांव से अलीगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। मंगलवार दोपहर भीमपुर के निकट पहुंचते ही सामने से आई बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।