बहराइच जिले में पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने को लेकर थानाध्यक्ष रामगांव मदन लाल को शनिवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि रिसिया थाने की कटिलिया पुलिस चौकी प्रभारी को थानाध्यक्ष रामगांव की कमान सौंपी गई है। उधर मटेरा थाने की शंकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी उमेश सिंह को कटिलिया पुलिस चौकी का प्रभार सौंपा है।