रघुराजनगर नगरी: मैहर बाईपास पर रॉन्ग साइड से आ रहे सीमेंट लोड ट्रक ने दूसरे वाहन को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे दोनों गाड़ी के ड्राइवर
बाईपास रोड पर इंडियन कॉफी हाउस के पास आज रात करीब 3 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दोनों वाहनों के ड्राइवरों को मामूली चोट आई है। जानकारी के मुताबिक ट्रक क्रमांक UP70FT8728 के ड्राइवर अरुण पांडे बालाघाट से धान लोड कर बिहार के कुदरा जा रहा था। उसी दौरान मैहर के सरला नगर अल्ट्राटेक प्लांट से सीमेंट लोड कर ज