सिकंदरा: मदनपुर में उधार के रुपये मांगने पर पेट्रोल पंप कर्मियों पर दबंगों का हमला, एक घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
सिकंदरा थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के पास स्थित नीरज फिलिंग स्टेशन पर रविवार दोपहर 2बजे उधार के रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पेट्रोल लेने आए उजाला, नितिन और उनके साथियों ने पेट्रोल पंप कर्मी शिवम और उसके साथी के साथ मारपीट कर दी। हमले में शिवम के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि दूसरे कर्मचारी के हाथ में चोट लगी। घटना के बाद पीड़ितों ने सिकंदरा थ